Deewano Ki Hasti Question Answer Class 8

प्रिय विद्यार्थियों इस पेज पर आपको दीवानों की हस्ती पाठ के सभी प्रश्न उत्तर उपलब्ध है Deewano Ki Hasti Question Answer Class 8 के सभी उत्तर अपनी नोट बुक में लिखें और याद कर लें


Deewano Ki Hasti Question Answer

कविता से

प्रश्न 1. कवि ने अपने आने को ‘उल्लास’ और जाने को ‘आँसू बन कर बह जाना’ क्यों कहा है?

उत्तर – कवि खुद के आने को उल्लास इसलिए कहते हैं क्योंकि वे जहाँ भी जाते हैं खुशियाँ फैलाते हैं तथा अपने जाने को आंसू बनकर बह जाना इसलिए कहते हैं क्योंकि इतनी खुशियों के बाद जब वो जाते हैं तो उनकी याद में लोगों को आँसू आने लगते हैं।

प्रश्न 2. भिखमंगों की दुनिया में बेरोक प्यार लुटाने वाला कवि ऐसा क्यों कहता है कि वह अपने हृदय पर असफलता का एक निशान भार की तरह लेकर जा रहा है? क्या वह निराश है या प्रसन्न है?


उत्तर – कवि प्रेम की दौलत संसार में लुटाता है। इतना प्रेम होने पर भी वह अपने को असफल इसलिए कहता है क्योंकि वह कभी सांसारिक व्यक्ति नहीं बन पाया। यही असफलता उसके हृदय में एक निशाँ की तरह चुभती है। किन्तु वो निराश नहीं है वह प्रसन्न है क्योंकि यह रास्ता उसने खुद चुना है और वह इसके लिए किसी को दोषी भी नहीं ठहराता है।

प्रश्न 3. कविता में ऐसी कौन-सी बात है जो आपको सबसे अच्छी लगी?


उत्तर – इस कविता में कवि को अपने ढंग से अपना जीवन जीना तथा चारों ओर प्यार और खुशियाँ बाँटना सबसे अच्छा लगा। कवि अपने जीवन की असफलता के लिए किसी अन्य को दोषी नहीं ठहराता यह भी अच्छा लगा।

भाषा की बात

प्रश्न 1. संतुष्टि के लिए कवि ने ‘छककर’ ‘जी भरकर’ और ‘खुलकर’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। इसी भाव को व्यक्त करने वाले कुछ और शब्द सोचकर लिखिए, जैसे -हँसकर, गाकर।


उतर:-
(i) खुश होकर
(ii) तृप्त होकर
(iii) जी भरकर
(iv) मस्त होकर
(v) प्रसन्न होकर
(vi) प्यार लुटाकर
(vii) देकर
(viii) परिपूर्ण होकर
(ix) मुस्कराकर

Leave a Comment